प्रियंका गांधी से मिले नवाब अहमद हमीद

 देश में मुसलमानों की स्थिति पर की बातचीत

 मेरठ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नवाब अहमद हमीद ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपद पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित देश में मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार से प्रियंका गांधी को अवगत कराया। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने मुस्लिमों के साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों, महिला सुरक्षा व नौजवानों के मुद्दों पर भी बातचीत की।

प्रियंका गांधी ने नवाब अहमद हमीद से कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाना है। लोगो के बीच में सक्रियता से मुद्दों को उठाकर इंसाफ की लड़ाई लड़कर संविधान की आवाज़ बुलन्द करनी है।नवाब अहमद हमीद ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी देश का भविष्य है। जनहित के मुद्दों पर उनका मुखर रहना और संघर्ष करना देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा हालात बेहद गंभीर है। भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर देश के मुस्लिमों, दलितों एवं पिछड़ों का दमन करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के साथ जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाने का काम किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts