भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव समुद्र मंथन की तरह होगा 

लखनऊ में बंद हुए मंडल अध्यक्षों की नाम , शीघ्र होगी घोषणा 

 मेरठ। भाजपा के मंडल अध्यक्षों में इस बार बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे है। आंका ने जिसकी पैरवी मजबूत की है उसी के सिर पर ताज सकेगा। सभी मंडल अध्यक्षों की सूची लखनऊ में बंद हो गयी है। एक दो दिन में इस पर मोहर लगने वाली है। 

बता दें वैसे तों महानगर स्त्र पर सभी मडंलों के लिए भारी संख्या में मंडल अध्यक्षो की फार्म भरे गये । कई मंडल में मंडल अध्यक्षों की दौड़ लंबी साबित होती दिखाई दे रही है। लेकिन सभी मंडलाें में अपने -अपने हिसाब से मंडल अध्यक्षों के नाम तय कराने का प्रयास किया गया। महानगर से सूची बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गयी है। वहां से लखनऊ नाम भेज दिए गये है। अबकी बार ऐसा लग रहा है कि मंडल अध्यक्ष बनने की स्थिति किसी विधान सभा के उम्मीदवार से कम नहीं आंकी जा रही है। उधर सत्ता के साथ आगामी चुनावों को देखते हुए मंडल अध्यक्षों का चुनाव समुद्र मंथन की तरह साबित होगा। अब देखना यह है कि आंका की पैरवी जिसके प्रति मजबूत होगी। उसी के सिर पर ताज सजेगा। सूत्रों के हवाले की माने को इस बार 16 मंडल अध्यक्षों में कई में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे है। जबकि कई स्थान पर मंडल अध्यक्ष रिपीट किए जा सकते है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts