मनचले को बीच सड़क पर सिखाया सबक
युवती के परिजनों से शोर मचाया पर मनचले की ली खैरखबर
मेरठ। एक मनचले को युवती के साथ छेडछाड़ करना उस समय महंगा पड़ा गया। जब युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने मनचले केा पकड़ कर उसकी जमकर खैरखबर लेते हुए धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियाे वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों लोहिया नगर की फतेउल्लापुर चौकी के पास समर गार्डन का बताया जा रहा है।
। वायरल वीडियो लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित फतेउल्लापुर क्षेत्र के समर गार्डन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी थी, लड़की के शोर मचाने पर उसके परिवार वालों ने मनचले को पकड़ लिया और उसकी बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है काफी समय से मनचला युवती को परेशान कर रहा था। युवती लोकलाज के कारण परिजनों से उसकी हरकत नहीं बता रही थी। लेकिन जब सिर से पानी उतर गया तो उसने अपने परिजनों को उसके बारे में जानकारी दी।योजना के तहत युवती रास्ते से गुजर रही थी। तभी मनचले ने उसके साथ छेडछाड़ आरंभ कर दी पहले से ही घात लगाए बैठे परिजनों ने उसे पकड़ लिया। वायरल वीडियो के बारे में चौकी पुलिस ने जानकारी न होने की बात कही है। वहीं पुलिस वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रही है।


No comments:
Post a Comment