पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक 

नयी दिल्ली,एजेंसी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और आज उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई। केन्द्रीय सरकार  ने    पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 

आज करीब 8 बजे सीआरपीएफ की टीम मनमोहन सिंह को एम्स लेकर आई थी, इमरजेंसी में उन्हें एडमिट करवाया गया। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ. देश के लिए उनके योगदान और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली एम्स पहुंचे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के परिवार के लोगों से फोन पर बाद की है।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की है।

मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के नेताओं को एम्स पहुंचना शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी कर्नाटक से दिल्ली लौट रहे हैं।मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है। प्रियंका गांधी पहले ही एम्स पहुंच चुकी हैं।उनकी पत्नी गुरशरण कौर एम्स में मौजूद हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी एम्स पहुंच गए हैं।  दिल्ली पुलिस द्वारा एम्स परिसर को खाली करा दिया गया है। प्रियंका गांधी भी एम्स पहुंच चुकी हैं।

केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही कल के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था।AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच सकते हैं।इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। कल सुबह 11 कैबिनेट की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रदाजलि दी जाएगी। 

         


No comments:

Post a Comment

Popular Posts