कवि डॉक्टर ईश्वर चंद गंभीर की 33 वीं पुस्तक का विमोचन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में वरिष्ठ कवि डा. ईश्वर चन्द 'गंभीर' की 33 वीं पुस्तक 'ये बूंदें सागर की हैं' का विमोचन मा. अमित अग्रवाल विधायक मेरठ कैंट, रविन्द्र चौहान, यू.पी.एस.सी. मजिस्ट्रेट सचिवालय, राजबहादुर राज ए.डी.एम. हाथरस, विवेक कुमार रजिस्ट्रार जनरल सुभारती, राकेश कुमार त्यागी उपनगर आयुक्त मथुरा, डा. मयंक अग्रवाल कुलपति आईआईएमटी, अनुराग मिश्र 'गैर' डिप्टी कमिश्नर आबकारी सहारनपुर, संजय शर्मा निदेशक प्रेरणा बुक बैंक व प्रसिद्ध छायाकार ज्ञान दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।



इस अवसर पर अतिथियों द्वारा रिचा सिंह राष्ट्रीय महासचिव खेल प्रकोष्ठ आर.एल.डी., डा. मधु वत्स पर्यावरणविद, नरेश उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार, प्रशांत कौशिक, विपुल सिंहल प्रसिद्ध समाजसेवी, पियूष गोयल पर्यावरण प्रहरी, पंकज अग्रवाल खंड शिक्षा अधिकारी जैसी 15 विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. आर. के. भटनागर पूर्व आयुक्त ने की।
सभी मंचासीन अतिथियों को वी-7 इंटरटेन्मेंट कंपनी के प्रबंधक रजनीश शर्मा ने सम्मानित किया। डा. गंभीर के इस काव्य संग्रह को अराध्या प्रकाशन से वी 7 कंपनी ने प्रकाशित कराया है। इस भव्य कार्यक्रम का संचालन डा. सुदेश यादव 'दिव्य' ने किया। सात फेरे परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। रजनीश शर्मा, युवा कवि राजीव शर्मा ने आभार व्यक्त कर सभी को धन्यवाद दिया।
इस समारोह में शहर के कवि एवं कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर समां बांधा, शहर के और भी प्रतिष्ठित संगठन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts