पत्नी के मायके जाने पर पति ने मौत को गले लगाया 

मेरठ। थाना बहसूमा क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के मायका जाने पर पति ने अपने घर पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है। दिवाली पर शराब पीने को लेकर दोनो के विवाद हो गया था। जिस महिला अपने घर चली गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। 

सोनू की शादी 11 साल पहले बागपत के पाबला गांव की युवती से हुई थी। सोनू के दो बेटे हुए। सोनू शराब पीने का आदी हो गया। वह रोज शराब पीता था। इसको लेकर पत्नी से झगड़ा होता था। दीपावली के दिन भी सोनू नशे में धुत हो गया। पत्नी ने उसको टोका तो उसकी पिटाई करके घायल कर दिया।भैया दूज पर भाई घर आया तो उसने बहन के चोट के निशान देखे। जिसके बाद वह बहन को साथ ले गया। पत्नी के जाने के बाद सोनू दिन-रात शराब पीने लगा। उसने पत्नी को फोन कर घर आने को कहा तो उसने कह दिया कि मुझमें या शराब में से एक को चुनना होगा।साेनू की मौत के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल आंरभ कर दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts