भाईयों को टीका कर मांगी लंबी आयु की कामना

 जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज 

मेरठ। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।  इस दौरान बस स्टेैड़ व रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ महिलाओं की देखी गयी । 

 रविवार को भैया दूज के पर्व पर सुबह से ही लोगों को आना-जाना शुरू हो गया। मेरठ में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर पर सुबह 8 बजे  बजाय 6 बजे से ही नमो भारत का संचालन शुरू हो गया। रात को 10 बजे तक नमो भारत चलती रही।शहर में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने माल रोड पर डायवर्जन किया। इसके अलावा रोडवेज विभाग की तरफ से भी बसों की संख्या बढ़ाई गई। जेल में भी भैया दूज पर इंतजाम किए गए। दोपहर और शाम को मुहूर्त के हिसाब से भैया दूज का पर्व मनाया जा रहा है।



सुबह से ही बहनें भैया दूज की तैयारी में जुट गईं। मुहूर्त के अनुसार बहनों ने थाली में रोली, फल और मिठाई सजाकर पूजा की। भाइयों को तिलक करके लंबी आयु की कामना की। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाई-बहनों ने नई ड्रेस पहनकर पर्व मनाया।भैया दूज पर मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। भाइयों ने बहनों काे खूब उपहार दिए। दोपहर से शाम तक बहन-भाइयों ने खूब सेलिब्रेशन किया।

कहीं भाई आए घर तो कहीं बहनें गईं मायके

शहर के अधिकतर घरों में भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने बहनों को खूबसूरत गिफ्ट दिए। मिष्ठान बनाए गए। बहनों ने तैयार होकर मुहूर्त के समय भाइयों को टीका किया। कहीं बहनें भाइयों के घर गईं तो कहीं पर भाइयों ने बहन के घर जाकर भैया दूज मनाया।

 जिला कारागार में बंद भाईयों की बहनों ने मांगी लंबी दुआ 

चौधरी चरण जिला कारागार में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला कारगार में बंद महिला पुरूषों से मिलने के लिए बहन व भाई मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने भाइयों से जुर्म की दुनिया त्यागने का वादा किया। भाइयों ने भी बहनों को वचन दिया। आगे से जुर्म से दूर रहेंगे। जिला कारगार में भेया दूज विशेष प्रबंध किए गये। बहनों काे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए बकायदा टैंट लगाया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts