आदेश को ईएसएसएल कंपनी दिखाया ठेंगा 

रोशनी के पर्व पर शहर में रहा अंधेरा 

 मेरठ। नगर निगम द्वारा दीपावली के अवसर पर शहर को जगमगाने की कोशिशें व्यर्थ चली गईं। शहर में कई जगह अंधेरा रहा। करण स्ट्रीट लाइटों का न  जलना। 
 बता दें  नगर निगम ने दीपावली से पूर्व शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने के लिए 180 करोड़ रुपए का ठेका छोड़ा गया था। यह ठेका ईईएसएल कंपनी के नाम छोड़ा गया था। जिस समय ठेका छोड़ा गया उसके बाद कुछ समय तक तो शहर में नई लाइट भी लगीं और खराब लाइटों की मरम्मत भी की गई लेकिन बाद में संबंधित कंपनी ने इससे हाथ खींच लिए। हालांकि नगर निगम ने लाख जतन किए कि दीपावली से पूर्व सभी खराब लाइटों को दुरुस्त करवा दिया जाए और जहां जरूरत हो वहां नई लाइट लगवा दी जाएं। हालांकि निगम की सारी कोशिशें बेकार गईं। दीपावली से पूर्व इस मुद्दे पर नगर निगम कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक में अच्छा खासा हंगामा भी हुआ था और पार्षदों ने मांग की थी कि संबंधित कंपनी को भुगतान न किया जाए। उधर दीपावली से पूर्व नगर निगम द्वारा संबंधित कंपनी को ढाई करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया लेकिन इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार ने न तो नई स्ट्रीट लाइट लगाई और ना ही खराब स्ट्रीट लाइट को सही किया। इस कारण दीपावली पर भी शहर में कई स्थानों पर अंधेरा छाया रहा। उधर नगर निगम ने दीपावली से पूर्व शहर को जगमगाने के लिए एक करोड़ 80 लाख की नई लाइट खरीदने का टेंडर भी निकाला था। इन सबके बावजूद दीपावली पर शहर के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts