लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे किसान की गोली मारकर हत्या

  प्रेमिका समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

मेरठ। थाना किठौर क्षेत्र के शोल्दा गांव में बीती रात लिविंग रिलेशन में रह रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उसका शव चारपाई पर पड़ा  मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के परिजनों की ओर से गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

 किसान आदेश उर्फ गुड्डू पुत्र श्रीपाल की कुछ साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। किसान आदेश गांव की ही दूसरी बिरादरी की महिला के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात आदेश का गोली लगा शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। आदेश की मौत की सूचना पर मकान से कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रह रही महिला ने  अपनी बेटी सरिता को भाई की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मकान पर पहुँचे जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायज़ा लिया और जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा भर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की बहन सरिता ने आदेश की प्रेमिका सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले आदेश ने करोड़ों की भूमि बेची थी जिसको लेकर उसका अपनी प्रेमिका देववती से विवाद चल रहा था।

मृतक आदेश की बहन का कहना है कि गांव में एक देववती नाम की महिला है जिसने मेरे भाई की हत्या की है। वो महिला मेरे भाई के पैसों के पीछे पड़ी थी। मेरे भाई को मुझे पुलिसवालों को नहीं दिखाया। मुझे गांव वालों ने बताया कि मौके पर वो महिला भी मिली है। पुलिस ने उसके घर जाकर कार्यवाही की है। पप्पू नाम से उस महिला के पूर्व पति की फोन कॉल भी मिली है।

आदेश की बहन ने बताया कि आदेश की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। जो अपनी दादी के साथ रहते हैं। आदेश गांव में दूसरी बिरादरी की महिला जिसका नाम देववती है उसके साथ रहता है। आदेश की बहन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से देववती अपने पति, बच्चों को छोड़कर आदेश के साथ उसके घेर में लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी। आदेश जाट और देववती कश्यप समाज से है। इसकी वजह से गांव का माहौल भी बिगड़ रहा था। आदेश की मां का आरोप है कि देववती के पति और बेटों ने उसकी हत्या की है।

सूचना पर देर रात ही एसपी देहात राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा  ने बताया कि लग रहा है कि पहले डंडे से पीटा गया फिर सिर में गोली मारी गई। वहीं आदेश जिस महिला के साथ लिव इन में रहता था वो भी अलग समाज से है। उस महिला को भी पीटा गया है। उसके भी चोटें आई हैं। देर रात ही घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दो बिरादरियों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव का माहौल भी रात बिगड़ने से बचा। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts