करीना ने उतारी नई भाभी अलेखा की आरती
मुंबई। करीना और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार यानी 23 नवंबर को हुई थी। इस मौके पर कपूर परिवार मौजूद रहा।
अब इस सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जहां करीना अपनी नई भाभी अलेखा की आरती उतारते नजर आईं, वहीं रणबीर और करिश्मा ने अलेखा को टीका लगाया।
तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन को अलेखा आडवाणी के साथ पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में देखा गया था। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की रोशनी।
अलेखा से पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था। दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में थे, फिर उनका ब्रेकअप हो गया था।
No comments:
Post a Comment