वेस्ट यूपी संयुक्त व्यापार मंडल ने  लिसाड़ी गेट चौक व्यापार मंडल किया गठन 

मेरठ।पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा कुनबा बढ़ाओ अभियान में लिसाड़ी गेट चोपले पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा शामिल हुए लिसाड़ी गेट चौक व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मौ इमरान को अध्यक्ष महामंत्री आरिफ बबन, कोषाध्यक्ष संजय पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष यूनुस भुरा, उपाध्यक्ष आकाश आनंद, मोहम्मद फैज, मोहम्मद आबिद,सचिव अंश अरोड़ा आदि विभिन्न पदों पर 21 पदाधिकारी नियुक्त किए गए कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष हाजी शारिक व मंसुर ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं0आशु शर्मा ने कहा कि संगठन निरंतर व्यापारियों की समस्याओं को उठा रहा है व्यापारिक उत्पादन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संगठन कुनबा बढ़ाओ अभियान चल रहा है जिसके द्वारा जनपद के सभी बाजार में संगठन व्यापारियों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने कहा संगठन शहर विधानसभा में प्रत्येक बाजार को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहा है जल्दी व्यापारियों की एक बड़ी टीम तैयार की जाएगी।इस दौरान मुख्य रूप से सरताज गाजी, पीयूष वशिष्ठ, सुमेर सिंह धार, सोनू शर्मा, वसीम अंसारी, नंद पाल,राजा, वहीद ख्वाजा, विनोद राणा, अनुज सिंह, बॉबी खान, आजाद खान, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए

No comments:

Post a Comment

Popular Posts