"गन्ना फसल कटाई प्रयोग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न"     

   गोरखपुर।   गन्ना सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 से सम्बन्धित गन्ना फसल कटाई प्रयोगों की गुणवत्ता, शुद्धता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराने के लिए   जनपद गोरखपुर में  एक दिवसीय गन्ना फसल कटिंग प्रयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सहकारी  गन्ना विकास समिति, पिपराइच के कार्यालय परिसर में किया गया।

मुख्यालय से नियुक्त  प्रशिक्षक एवं अपर सॉख्यिकी अधिकारी  गोरखपुर के. के. रावत ने बताया कि गन्ना फसल कटाई प्रयोग एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे पूरी गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ किया जाना आवश्यक होता है क्योंकि इन्ही आंकड़ो के आधार पर प्रति वर्ष प्रदेश की चीनी मिलों के सुरक्षित क्षेत्र में गन्ने की औसत उपज तथा कुल उत्पादन के अनुमान निकाले जाते है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सरदारनगर सतीश कुमार सिंह  ने बताया कि गन्ना फसल कटाई प्रयोग के अनुमानों का उपयोग गन्ना विकास कार्यक्रमों के मूल्यांकन, चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन एवं आपूर्ति व्यवस्था तथा नीति निर्धारण आदि में किया जाता है।  ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पिपराइच  सुनील कुमार यादव द्वारा प्रशिक्षण के दौरान गन्ना बुवाई की ट्रेंच विधि तथा वर्तमान शरदकालीन बुवाई को देखते हुए सभी गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिल स्टाफ को रेड रॉट से गन्ना फसल के बचाव के लिए अपने कार्य क्षेत्र में जागरूकता फैलाने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए गये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल पिपराइच के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts