जीएसटी विभाग के उत्पीड़न से परेशान लोहा कोराबारी परिवार समेत सीएम से मिलने लखनऊ रवाना 

मेरठ। बुधवार को जीएसटी विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत कर गुहार लगाने के लिए पीड़ित लोहा व्यापारी अक्षय जैन अरिहंत अपने परिवार और साथियों के साथ लखनऊ रवाना हो गए।
गंगा नगर जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक करने के उपरांत अक्षय जैन अरिहंत ने नंगे पैर धोती दुपट्टा में कमिश्नर आवास चौराहे तक अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ पिता राजीव जैन, पत्नी कृतिका जैन, पुत्र अदमय जैन व आर्येश जैन, विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन, श्रीसंघ के जिलाध्यक्ष ऋषभ जैन, सचिन अरोड़ा, निपुण अग्रवाल, आलोक जैन, मयंक जैन, पारस जैन, चिराग गुप्ता आदि के साथ पदयात्रा की।                                                                                                                                      
अक्षय जैन अरिहंत ने बताया कि बुधवार को गाजियाबाद में विभिन्न व्यापारिक संगठन से बैठक हुई और रात्रि विश्राम यहीं रहेगा, गुरुवार को हापुड़ के विभिन्न व्यापारिक संगठन के साथ बैठक है व रात्रि विश्राम हापुड़ में रहेगा, शुक्रवार की बैठक गजरौला में होगी, शनिवार को दशहरा का त्यौहार होने के कारण विश्राम रहेगा व रविवार की शाम तक लखनऊ पहुंचेगें और सोमवार की सुबह मन्दिर के दर्शन कर नंगे पैर धोती दुपट्टा में ही परिवार व साथियों के साथ मुख्यमंत्री से गुहार लगाने जायेंगें।
विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले अक्षय जैन अरिहंत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराना बेहद शर्मनाक और मौलिक अधिकारों का हनन है। मुख्यमंत्री से अक्षय जैन अरिहंत के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापिस लेने और दोषी अधिकारियों को बर्दाश्त कर सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध कर न्याय की मांग करेंगें। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts