किसकी शह पर चल रही हारमानी होटल में कसीनो 

अब तक 32 आरोपी की हुई पहचान फरार होने वाले पर पुलिस कसेंगी शिकंजा 

 नौंचदी पुलिस संदेह के घेरे में कभी हो सकती है कार्रवाई 

मेरठ। गढ़ रोड़ होटल हारमानी हाेटल में छापेमारी के बाद यह बात ताे साफ हो गयी शहर के होटलों में कसीनो चल रहे है। कई होटल पुलिस की रडार में आ गये है। होममानी में पकड़े गए अवैध कसीनो के मामले में पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जो मौके से फरार हो गए। रेड की सूचना अचानक लीक होने का फायदा उठाकर ये लोग पुलिस के आने से पहले फायर एग्जिट के रास्ते बाहर निकल गए। पुलिस ने हॉल का पूरा सीसीटीवी, वीडियो चैक कराया है। इसके आधार पर पुलिस इन लोगों की पहचान करा रही है। इसके अलावा, गेम में हार कर लौटे रईस गैंबलर का भी पता लगाया जा रहा है। गेम कब से संचालित हो रहा था। किसके संरक्षण में कसीनो चलाया गया। इस के लिए भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस ने होटल से रेड के दौरान भागे लोगों को सीसीटीवी फुटेज से पहचान किया है। 32 आरोपितों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इन्हें भी पुलिस मुकदमे में आरोपित बनाएगी। इसमें महिलाएं भी हैं। कुछ होटल से कुछ लोगों के आधार कार्ड की फोटोकापी बरामद की है।रेड डालने गई टीम जब पहुंची तो किसी तरह सूचना लीक हो गई। होटल की लाइट बंद कर कसीनो खेल रहे लोगों को फायर एग्जिट वाले रास्ते से बाहर निकाला दिया गया। मौके पर मौजूद दिल्ली की छह महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया।​​​​कसीनो पर दांव लगाने वाले लोग घर से खाली हाथ होटल पहुंचते थे। सिर्फ एंट्री फीस जमा कर टेबल पर पहुंच जाते हैं। उसके बाद काउंटर पर जाकर चिप्स और काइन लेकर खेलना शुरू करते थे। काउंटर से काइन और चिप्स की रकम उनके खाते में चढ़ जाती थी।

हार और जीत के बाद अपने काइन और चिप्स जमा कर देते थे, जितने काइन और चिप्स कम होते थे। उनका भुगतान होटल स्वामी का एजेंट दूसरे दिन उनकी फर्म पर जाकर वसूल करता था। यदि चिप्स और काइन जीत लिए, तो उसकी रकम भी होटल स्वामी का एजेंट उनकी फर्म पर दूसरे दिन पहुंचा देता था। यही कारण है कि करोड़ों के दांव लगने के बाद भी पुलिस को मोटी रकम बरामद नहीं हो पाई।​​​​​​​

जमानत पर छूटे आारोपी 

​​​​​​​नवीन अरोड़ा निवासी होटल का मालिक है।

गौरव कंसल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड पर रहता है और स्पेयर पार्ट्स व्यापारी खंदक बाजार में है।

मोहित टंडन निवासी जागृति विहार निवासी हैं हैंडलूम व्यापारी खंदक बाजार में है

संजय अरोड़ा निवासी शास्त्रीनगर निवासी है और इनकम टैक्स वकील है।

देवेंद्र कुमार सेठी निवासी मुहल्ला कल्याणी सिविल लाइंस निवासी है और फल आढ़ती नवीन मंडी में है। इसी ने हॉल किराए पर लिया था ऐसा नवीन अरोड़ा का कहना है।

राकेश सहगल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी है और धागा कारोबारी गोला कुआं का है।

राजकुमार निवासी बेगमबाग में रहते हैं और हैंडलूम व्यापारी खंदक बाजार से हैं।

राजीव गुलाटी निवासी बेगमबाग मे ंरहते हैं और कपड़ा कारोबारी खंदक बाजार से हैं।

इनकी तलाश में पुलिस 

राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु कुमार, आदिल खां होटल मैनेजर। पुलिस ने पूरे मामले में दिल्ली की छह महिलाएं पकड़ी, बाद मे ंइन्हें छोड़ दिया। लेकिन इन महिलाओं की जांच की जा रही है। ​​​​​​​

No comments:

Post a Comment

Popular Posts