वंदेभारत के ब्रेकफास्ट में निकले कीड़े
मेरठ से लखनऊ जा रही थी ट्रेन, वीडियो शेयर कर यात्री बोला 4 में से 3 पैकेट में कीड़े मिले
मेरठ। मेरठ से लखनऊ जा रही वंदेभारत ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है। ट्रेन में सोमवार को यात्रियों को जो नाश्ता परोसा गया, उसमें कीड़े निकले हैं। एक यात्री ने खराब नाश्ते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रेलवे से शिकायत की है।
वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए देवेंद्र सिंह ने लिखा- वंदेभारत में मेरठ से लखनऊ सफर के दौरान खाने में कीड़े पाए गए हैं। चार पैकिंग में से तीन में कीड़े निकले हैं। देवेंद्र ने IRCTC से इसकी शिकायत भी की है। इस पर कई यूजर ने प्रतिक्रिया दी है। लिखा कि इतनी महंगी ट्रेन में सफाई और यात्रियों की सेहत का ख्याल नहीं रखा जा रहा। कीड़े वाला नाश्ता सर्व किया जा रहा है।बरेली पहुंचे से पहले यात्रियों को नाश्ता सर्व किया गया। सूजी के उपमा में कीड़ा मिला है। मेरठ से ट्रेन सोमवार सुबह चली। मुरादाबाद और बरेली के बीच यात्री नाश्ता कर रहे थे।
No comments:
Post a Comment