पैसे के विवाद को लेकर रिटायर्ड दरोगा के बेटे इंजीनियर बेटे की हत्या
पिता ने दोस्तो पर लगाया हत्या का आरोप
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के गढ रोड एक अस्पताल के पास रिटायटर दरोगा के पुत्र इंजीनियर की पैसे के विवाद को लेकर लाठी डंडों से पीट- पीट हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
जाग्र्ति विहार निवासी प्रमोद त्यागी ने बताया उनका बेटा विमल त्यागी एयरटेल में इंजीनियर के पद पर नौकरी कर रहा था बीती रात में विमल को उसके दोस्त गौरव तेवतिया और नीरज राठी घर से बुलाकर मेडिकल के सामने न्यूटिमा हॉस्पिटल के पास चाय की दुकान पर ले गए। चाय की दुकान पर पहले से संजय मानपुर, सुनील फौजी मौजूद थे। ये दोनों लोग उनके बेटे विमल से पहले से ही रंजिश रखते हैं। इनका पैसों को लेकर पहले कुछ विवाद चल रहा है।दोनों ने मेरे बेटे विमल से गालीगलौज करने लगे। तभी वहां खड़े संजय मानपुर ने इस गालीगलौज के दौरान अपने भाई मोनू, भांजे विशाल और सागर सहित और लड़कों को फोन करके वहां बुला लिया।कुछ ही देरी में वहां तमाम लड़के जमा हो गए। सभी लड़कों ने एकजुट होकर विमल पर लाठी, डंडे, चाकूओं से हमला कर दिया। उसे वहीं सड़क पर बुरी तरह गिराकर मारा पीटा। प्रमोद ने बताया कि जब ये लोग बेटे को मारपीट रहे थे तभी वह अपने दोस्त ब्रिजेश के साथ दवाई लेने न्यूटिमा अस्पताल की ओर जा रहा था। वहां देखा कि ये लोग मेरे बेटे को पीट रहे हैं। तो हम लोगों ने मिलकर शोर मचाया।हमारा शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद हम लोग मिलकर खून से लथपथ विमल को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने विमल को मरा हुआ घोषित कर दिया। मेडिकल पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर संजय, मोनू, विशाल, सागर, सुनील फौजी 5 नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि मृतक विमल की 3 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। इससे पहले एक बार विमल की शादी हो चुकी थी लेकिन डिवोर्स हो गया। अब यह दूसरी शादी हुई थी। विमल अपनी कंपनी में काफी होनहार इंजीनियर था। घरवालों ने बताया कि पैसों को लेकर उनका संजय और दूसरे लोगो से विवाद था, जिसके तहत उन्होंने बेटे की हत्या कर दी है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रविवार देर रात मेडिकल पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यूटिमा अस्पताल के पास एक युवक के साथ मारपीट की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment