भाकियू की पदाधिकारी ने आत्मदाह की चेतावनी दी

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी पर लगाया बदतमीजी का आरोप

मेरठ। कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि एक ओर भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर बहन बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार के मामले आए दिन देखने को मिल रहें। उन्होंने कहा पुलिस थाने में खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है। थाना प्रभारी पर लगाया बदतमीजी का आरोप।

भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पास के गांव जाटोली में कुछ लोगों का विवाद हो गया था। जिन लोगों ने उनको थाने में फैसले के लिए बुलाया था। जब वह थाने में पहुंची तो पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं थी। उन्होंने कंकरखेड़ा थाना प्रभारी पर बदतमीजी का आरोप लगाया।वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की बात कहते हुए थाने के आंगन में बैठ गई, जिसके बाद थाना प्रभारी ने उनके कार्यकर्ता, बहन के बेटे के साथ थाने के अंदर ले जाकर पिटाई की। इसके बाद से वह लगातार अधिकारियों को शिकायत कर चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता चौधरी का कहना है कि अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो वह किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आत्मदाह करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts