धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सोमदत्त विहार सोसाइटी में आज दशहरा पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष आई एसके सिंह एवं अन्य पदाधिकारी ने भगवान श्री राम का तिलक कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की सभी महिलाओं ने रंग बिरंगी पोशाक पहन कर डांडिया नृत्य किया। रावण दहन के उपरांत समिति अध्यक्ष एवं अन्य सभी अधिकारियों ने एक दूसरे को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी क्षेत्र वासियों के लिए खाने के स्टॉल एवं बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था भी की गई।
No comments:
Post a Comment