डेंगू से मेरठ में पहली मौत
मरीजों को आंकडा तीस के पार पहुंचा
मेरठ।गुरुवार रात डेंगू से महिला की मौत हो गई। महिला आनंद अस्पताल गढ़ रोड में भर्ती थी। जहां उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिले में डेंगू से यह पहली मौत है।जिले में इस समय डेंगू मरीजों की संख्या 30 का आंकड़ा पार कर चुकी है। सरकारी अस्पताल भले डेंगू को न मानें लेकिन निजी अस्पतालों, डॉक्टरों के पास लगातार डेंगू के मरीज आ रहे हैं। गुरुवार को आनंद हास्पिटल में भर्ती 34 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान डेंगू बुखार के चलते दम तोड़ दिया।
दरअसल कसेरूबक्सर निवासी रीता पत्नी बृजेश कुमार पिछले कई दिनों से बीमार थी। उसे बुखार था। उसका इलाज फिजिशियन डा. एनपी सिंह की देखरेख में चल रहा था। गुरुवार अचानक महिला की तबियत बिगड़ी। सुबह ही परिजनों ने उसे गढ़ रोड स्थित आनंद हास्पिटल में बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया। यहां जांच में महिला डेंगू पॉजिटिव निकली। कई दिन से बुखार होने के कारण महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो चुकी थी
महिला सुबह से वेंटीलेटर पर थी। देर शाम उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि डेंगी शाक सिंड्रोम के कारण मौत हुई है। महिला का बीपी और पल्स बेहद डाउन हो चुके थे। महिला बीमारी के कारण बेहोश हुई और बच नहीं सकी।
वहीं पूरे मामले पर मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है महिला की मृत्यु हुई है, लेकिन क्या कारण था यह क्लियर नहीं है।पता करके बचाव के लिए संबंधित क्षेत्र में मलेरिया विभाग की टीम भेजकर एंटी लार्वा स्प्रे व लार्वा परीक्षण कराया जाएगा।
No comments:
Post a Comment