डीएवी में डांडिया नृत्य का हुआ आयोजन

 मेरठ।  डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर,  में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया।

   मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना, भक्ति के पावन दिनों में शक्ति रूपेण मां दुर्गा को स्मरण करते हुए नन्हें बच्चों ने डांडिया नृत्य में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। मां दुर्गा शक्ति की परिचायक हैं और प्रत्येक नारी को आत्म सम्मान और स्वाभिमान की प्रेरणा प्रदान करती हैं।छोटे बच्चों ने समूह में विभिन्न मनमोहन गीतों पर डांडिया नृत्य किया।डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल, यूपी जोन- ए ) ने बच्चों को नवरात्रि पर्व की विशेषताओं से परिचित कराते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts