रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग
महाराष्ट्र सरकार ने की सिफारिश
मुंबई (एजेंसी)।महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करने की मांग की गई है।
दरअसल, आज एक बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट ने उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी गई। रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिमंडल ने केंद्र से दिवंगत उद्योगपति को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। टाटा को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment