6 दिसम्बर को ही रिलीज होगी पुष्पा 2: द रूल, नया पोस्टर जारी
मुंबई। अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के पोस्टर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्टर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने इस नए पोस्टर में स्वैग अवतार में नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन की फिल्म के इस लुक को प्रशंसक बहुत सराह रहे हैं। अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म के लिए प्रशंसकों ने बधाई दी है। एक यूजर ने कहा, मैं इस फिल्म का बहुत ही उत्साह से इंतजार कर रही हूं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया। पुष्पा पुष्पराज नाम ही काफी है।
No comments:
Post a Comment