गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 21दिन की पैरोल

 पुलिस काफिले के साथ पहुंचे डेरा सच्चा सौदा आश्रम

बागपत।
रेप और हत्या केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम बुधवार को एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह हरियाणा की जेल से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकला। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम के पैरोल को मंजूरी दी गई है।
गुरमीत ने 21 दिन की इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। गुरमीत ने जेल विभाग को दिए आवेदन में कहा था कि वो यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा। पेरोल मंजूर मिलने के बाद राम रहीम कड़ी सुरक्षा अवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम लाया गया। गाड़ियों का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम रहीम को बरनावा लेकर पहुंचा। जहां रहकर वह अपना 21 दिन का पैरोल पूरा करेंगे। 11वीं बार गुरमीत राम रहीम पैरोल के माध्यम से जेल से बाहर आया है।

राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। हरियाणा में चुनाव है। चुनाव से पहले ही राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। हालांकि राम रहीम को पैरोल नियम और शर्तों के साथ दिया गया है। वह किसी राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। गुरमीत राम रहीम को 21 दिन का पैरोल आश्रम में रहकर ही पूरा करना होगा।

पेरोल की तीन शर्तें
चुनाव आयोग की शर्तों पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली है। गुरमीत जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा। वो किसी राजनीतिक गतिविधि का भी हिस्सा नहीं बनेगा। सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts