जमीन को हड़प कर बनाया गया प्रेम हाॅस्पिटल !

 बोले भाकियू अधिकारियों ने नहीं कोई कार्रवाई , आंदोलन की दी चेतावनी 

मेरठ। बिजली बंबा -शापरिक्स मॉ़ल के बीच बने प्रेम हॉ‍स्पिटल की मुसीबत बढ़ने वाली है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे  भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जमीन हड़प कर अस्पताल बनाने का आरोप लगाया है। किसानों का आरोप है विरोध करने पर संचालक ने जान से मारने की धमकी दी है।  यूनियन का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कृषक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि सतीश कुमार सैनी कृषक हैं। उनकी ग्राम नूर नगर परगना तहसील मेरठ में कृषि भूमि है। जिस पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा किया हुआ है।आरोप है कि डॉ. अनुज शर्मा और आरती शर्मा ने जमीन पर हॉस्पिटल बना दिया। जिसका नाम प्रेम हॉस्पिटल है। उन्होंने अस्पताल निर्माण का विरोध किया तो कृषक को जान से मारने की धमकी दी गई। इस बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारी व पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।आयुषी सिंधु तेवतिया ने बताया कि उक्त जमीन कृषि भूमि है। उसके बावजूद भी हॉस्पिटल का निर्माण कर दिया गया। उन्होंने विवादित भूमि के दस्तावेज प्रशासनिक अधिकारी को दिए हैं। आयुषी तेवतिया ने प्रशासनिक अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विवादित मामले का समाधान नहीं हुआ तो उनकी यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी।इसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होंगे। इस दौरान सत्येंद्र फौजी, इंद्रजीत सिंह गिल, निर्देश चौधरी, शोबीर सिंह, पंकज विश्वकर्मा, सुमित चौधरी, दीपक जाखड़ समेत महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव काजल चौधरी मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts