रिश्तों को निभाने के लिए बंधन दूरी नहीं बनते 

सुरेश नारायण व शोभा शर्मा ने आज रक्षाबंधन पर परिवार को एक सूत्र में बंधे रहने का दिया आशीर्वाद

 मेरठ। शताब्दी नगर मेरठ निवासी शर्मा परिवार के तीन बेटे जो अपने अपने कार्य में व्यस्त हैं लेकिन रिश्तो को निभाने के लिए उनके बीच कोई दूरी बंधन नही बनती। ये संस्कार माँ शोभा शर्मा ने अपने बच्चों को दिए जो उन्होंने भी अपनी माँ से सीखा।

यही कारण है कि आज उनके बच्चों के बच्चे, पवित्र रक्षा बंधन पर देश विदेश में रहने वाली बहने  व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से राखी बाँधते समय साथ रहे। बड़े बेटे दुबई निवासी अरुण राजा की पुत्री आध्या अरुण मुंबई में कत्थक नृत्य से ग्रेजुएशन कर रही है व दूसरी पुत्री आराध्या मातापिता के साथ दुबई में है।छोटा बेटे की पुत्री अद्रिका शर्मा परीक्षा की तैयारी में गुरुग्राम में है व दूसरी पुत्री अदितरी शर्मा ने छोटे बेटे  के साथ मेरठ स्थित मंझले बेटे वरुण राजा के पुत्रों विहान व पलाक्ष शर्मा को सभी बहनो की ओर से राखी बांधकर राखी पर्व को उल्लास पूर्वक मनाया और मातापिता ने सभी बच्चों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts