बॉम्बे बाज़ार का होगा सौंदर्यीकरण

सांसद अरुण गोविल से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जल्द शुरू होगा काम

मेरठ।  सदर स्थित  बॉम्बे बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसकी मांग बाजार मंडल के पदाधिकारियों ने उठाई है। शनिवार को बॉम्बे बाज़ार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लोकसभा सांसद अरुण गोविल के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।

बैठक में बाज़ार के सौंदर्यीकरण और रखरखाव सहित सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष चर्चा हुई। सांसद अरुण गोविल ने भी कार्य जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया गया। बॉम्बे बाज़ार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव लोचन गोयल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बातचीत की है।इस दौरान मुख्य संरक्षक भारत ज्ञान भूषण, महामंत्री काजी जावेद, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुख्य संयोजक अनुज मित्तल, शारिक रहमान, नितिन गोयल, गुमान भूषण आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts