दरोगा की चपलता से बची हजारों की जान 

 समय रहते आग लगे सिलेडंर को नहर में फेंका 

दरोगा की बहादुरी देख  शिवभक्तों ने जय भोलेनाथ के जयकारे लगाए 

मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों सुरक्षा व्यवस्था के साथ की मानवता और सेवाभाव लगातार देखने मिल रहा है।  वाकया रोहटा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां एक कांवड़ शिविर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। डयूटी पर तैनात दरोंगा ने समय रहते आग लगे सिलेडंर की आग को बुझा कर नहर में फेंक कर एक बडा हादसा होने से बचा लिया।वहां से गुजर रहे शिव भक्तों ने दरोगा की जयकार लगायी। 

रोहटा रोड पर एक कांवड़ शिविर लगा हुआ है। तभी  शिविर में भंडारा बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। तभी कांवड़ ड्यूटी में तैनात बहसूमा थाने के दरोगा योगेश राजोरिया ने तुरंत सिलेंडर पर बोरा डाला। फौरन सिलेंडर को डंडे की मदद से शिविर से हटाकर नहर किनारे तक ले गए। इसके बाद भी सिलेंडर भभकता रहा।वहां से गुजरते शिवभक्तों ने दरोगा को देखकर भोले बाबा की जय का जयकारा लगाना शुरू कर दिया।

 तभी वहां दो लोग और पहुंचे और सिलेंडर की आग बुझाने लगे। लेकिन आग और धधकने लगी। तब दरोगा योगेश राजोरिया खुद सिलेंडर के करीब गए। सिलेंडर को लाठी की मदद से दरोगा ने नहर में गिराया।जलते सिलेंडर से इतनी ऊंची लपटें उठ रही थी कि देखकर हर कोई हैरान थी। थोड़ी देर और होती तो सिलेंडर ब्लास्ट कर जाता। इससे बड़ा नुकसान होता। कई लोगों की जान भी जा सकती थी। क्योंकि सिलेंडर शिविर में रखा था। वहां आसपास से काफी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे थे।अगर सिलेंडर में ब्लास्ट होता तो बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि आग लगने के बाद फौरन लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। लेकिन कांवड़ियों के बीच से फायर ब्रिगेड को आने में थोड़ा वक्त लगता। तब तक हादसा हो सकता था।उससे पहले ही दरोगा ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर नहर में फेंक दिया। कांवड़ियों ने दरोगा के इस साहसिक कार्य की वीडियो भी बनाई। लगातार शिवभक्त भोलेनाथ का जयकारा लगाकर दरोगा का उत्साह बढ़ाते रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts