नवनिर्वाचित सांसद की  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हंगामा 

 पीए के  कार्यकर्ताओं को सांसद से मिलने से  रोकने पर भड़के कार्यकर्ता 
मेरठ।  शुक्रवार को सर्किट हाउस में  मेरठ से  नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अरुण गोविल की कार्यकर्ता बैठक पूरी तरह फोटोशूट मीट बनकर रह गई। जहां अरुण गोविल के साथ कार्यकर्ताओं को फोटो शूट कराने का तो अवसर मिला। लेकिन अपनी समस्याओं पर कोई कार्यकर्ता चर्चा ही नहीं कर पाया। बैठक संवाद के लिए रखी गई थी, लेकिन ये सिर्फ तस्वीर बैठक बनकर रह गई।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे बैठक रखी गयी। बैठक शुरू होते हुए विवाद खड़ा हो गया। समस्याओं को लेकर भाजपा के नेताओं को नवनिर्वाचित सांसद के पीए चन्द्रशेखर ने रोक दिया। उन्होंने कहा समस्या उन्हें बताए इस पर भाजपा नेताओं ने बोला आप सांसद नहीं है तो समस्या का हल कैसे करा  सकते। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद स्वयं बात नहीं करते, उनके पीए बात करते हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद के पीए चंद्रशेखर ने हमें सांसद  से बातचीत नहीं करने दी।किठौर से आए ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान की पत्नी रजपुरा की प्रमुख हैं। किठौर व रजपुरा से आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद का पीए हमारे मंडल अध्यक्ष को धमका रहा कि हमें समस्या बताओ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीए हमारी समस्या क्या दूर करेगा। वह फोटो नहीं  बैठकर समस्या  को सांसद के समक्ष रखना  था। हमें मिलने बुलाया था सांसद से मिलने आए थे। मामला खराब होते देख राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर व एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज को आगे आना पड़ा। उन्होंने नाराज नेताओं को समझाया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts