युवक का एटीएम कार्ड बदलकर सवा लाख रूपये ठगे

 पीड़ित बोला कार्रवाई नहीं कर रही थाना पुलिस 

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र नंगलाताशी के एक युवक से अज्ञात ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से सवा लाख रूपये उड़ा लिए। ठगों ने एटीएम खराब बताकर धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके बाद खाते से लाखों की रकम निकाल ली। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई की मांग की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र नंगलाताशी निवासी ऋषभ 20 अप्रैल को बाईपास स्थित केनरा बैंक वे  एटीएम से रूपया निकालने गया था। उसने बताया कि तभी दो युवक वहां आये और एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास करने लगे। इस बीच उन्होंने उससे कहा कि एटीएम मशीन खराब है। आप अपना एटीएम कार्ड लगाकर देखो। इस पर ऋषभ ने अपना एटीएम कार्ड लगाकर रुपया निकालने का प्रयास किया। लेकिन रुपया नहीं निकल पाया। इस बीच दोनों युवकों ने ऋषभ को बातों में उलझाकर उसका एटीएम बदल दिया। ऋषभ ने थोड़ी देर बाद मोबाइल में मैसेज देखा कि उसके खाते से एक लाख 25 हजार रूपये निकाले गये हैं। उसने तत्काल थाना कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना देकर पूरी घटना बताई। आरोप है कि थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसकी एफआईआर दर्ज की। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
पीड़ित ने एसएसपी आफिस पर शिकायत देकर आरोपियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि केनरा बैंक में सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। लेकिन पुलिस जांचपड़ताल नहीं  कर रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts