सोर्स -सोशल मीडिया
स्टेज पर डांसर ने जिंदा मुर्गी के सिर को दांतो से काटकर पीया खून
कार्यक्रम में आये बच्चों व बडों की कांपी रूंह
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डांस ग्रुप व आयोजक पर मुकदमा दर्ज
अनाकापल्ली,एजेंसी। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक विचलित कर देने वाली घटना घटी, जिसने वहां मौजूद लोगों को सहमा दिया। विष्णु एंटरटेनमेंट नाम का एक डांस ग्रुप स्टेज पर परफॉर्म कर रहा था। इसी दौरान एक डांसर ने सरेआम जिंदा मुर्गी का सिर दांतों से काटकर अलग कर दिया और खून पीने लगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल दहला देने वाली इस घटना का वी़डियो भी वायरल हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वायरल हो रहे वीडियो में डांस ग्रुप के बीच में लाल साड़ी पहने एक डांसर को हाथ में जिंदा मुर्गी लेकर नाचते हुए देखा जा सकता है। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह डांसर अगले ही पल चौंकाने वाली हरकत करेगा। इसके बाद डांसर मुर्गी को दोनों हाथों से पकड़कर उसके सिर को दांतों से काटकर अलग कर देता है।
पेटा इंडिया के ब्लॉग के मुताबिक, जनता के आक्रोश के बाद स्थानीय पुलिस ने डांस ग्रुप और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लोगों की शिकायत थी कि डांसर ग्रुप ने दर्शकों के सामने यह बर्बर कृत्य की, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। कलाकार और आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 1860 की धारा 429 और 34 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


No comments:
Post a Comment