मोदी कॉटिनेंटल से रिटायर कर्मचारी  के घर लाखों की चोरी 

बेटी की शादी का दहेज का सामान ले उड़े चोर 
मेरठ। थाना मोदीपुरम  क्षेत्र पुरानी कॉलोनी निवासी मोदी काॅटिनेंटल से रिटायर्ड कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर बुधवार देर रात बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर लिया।पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी  पीड़ित परिवार को दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरें खंगालने में जुटी है। 
संजय सिंह ने बताया कि वह मोदी कॉन्टिनेंटल से सेवानिवृत्त है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी है, जिसके लिए उन्होंने जेवर व नकदी घर पर ही रखी हुई थी। संजय ने बताया कि बीती पांच जुलाई को वह अपने गृह जनपद वाराणसी गए हुए थे। इस दौरान वह पौधों में पानी डालने के लिए मुख्य गेटी चॉबी पड़ोसी को दे गए थे। बताया कि बृहस्पतिवार को जब पड़ोसी पौधों में पानी डालने पहुंचे तो अंदर कमरे के ताले टूटे हुए थे और कमरा खुला हुआ था, जिस पर उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर उन्होंने नोएडा में काम करने वाले अपने भतीजे व बेटी को जानकारी दी। भतीजे उत्कर्ष ने मोदीपुरम पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और वीडियोग्राफी कराई। उत्कर्ष ने मोदीपुरम चौकी पर इस मामले की तहरीर दी थी। शुक्रवार को वह घर पहुंचे और घर में रखे सामान को देखा। बताया कि चोर घर से सोने की पांच अंगुठी, चार सोने के कर्णफूल, दो चेन, एक लॉकेट, चांदी की दस जोड़ी मीना, 10 जोड़ी पायल, दो चेन, दस सिक्के व ढाई लाख रुपये की नकदी ले गए। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts