अनुशासनहीनता के चलते मेरठ बसपा जिला प्रभारी को दिखाया बाहर का रास्ता
कार्यालय में चली बैठक में की थी मारपीट
मेरठ। मेरठ में बसपा के जिला प्रभारी महावीर प्रधान को बसपा प्रमुख मायावती ने अनुशासनहीनता के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर पार्टी के नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए थे जो जांच में सही पाए गये।
जिला प्रभारी महावीर प्रधान के खिलाफ पार्टी नेताओं ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। महावीर प्रधान की पाटी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की थी। जिस पर लगातार जांच जारी थी। पिछले दिनों कार्यालय में चुनाव बाद हुई बैठक में मारपीट, हंगामा की जो घटना हुई थी उसकी शिकायत भी की गई थी। अनुशासनहीनता और मारपीट के मामले के चलते महावीर प्रधान को पद से हटाया गया है।
। शुक्रवार देर रात बसपा ने अपने जिलाप्रभारी को पदमुक्त कर दिया है। बसपा मेरठ जिलाध्यक्ष की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह द्वारा जारी इस पत्र में बसपा के जिला प्रभारी महावीर प्रधान को पदमुक्त करने की बात कही गई है। पत्र में लिखा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर यह एक्शन लिया जा रहा है। महावीर प्रधान को पार्टी ने जिला प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया है।



No comments:
Post a Comment