विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप के माध्यम से नशे की समस्या का समाधान खोजने का सफल प्रयास
सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नैतिक मूल्यों-देश प्रेम, मानवसेवा, पर्यावरण संरक्षण और नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को किया शांतफरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुड़ी कुमार के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा नियुक्त हैं जो हरियाणा के विभिन्न ज़िलों में नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वे इस अभियान को साइकिल के साधन के रूप में प्रयोग करते हुए कर रहे हैं। इस कड़ी में आज वे फरीदबाद के सेक्टर 8, 12, 15 सहित अनेक स्थानों पर साइकिल पर सवार होकर निकले। सेक्टर 15 में स्थित मुख्य स्थानों पर लोगों को एकत्रित कर उन्हें ब्यूरो द्वारा किए जा रहे नशा मुक्त अभियान से जोड़कर नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की और सबसे अधिक साइकिल प्रयोग को सराहा क्योंकि स्थान-स्थान पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहे थे और साइकिल किसी भी दुर्गम मार्ग से सरलता से पार हो रही थी। वे सेंट एल्बंस स्कूल सेक्टर 15 फरीदबाद पहुंचे। विद्यालय की निदेशक लता गौतम देव की अध्यक्षता और मुख्याध्यापिका रुचि कंसल के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे दो अलग-अलग व्याख्यानों में 410 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच का संचालन मुख्याध्यापिका रुचि कंसल ने करते हुए ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा का परिचय देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों के पालन के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। प्रत्येक कार्य साइकिल से करते हैं, 168 बार रक्तदान और 81 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। 17500 पौधारोपण कर चुके हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हैं। युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताते हुए कहा कि नशा मनुष्य के लिए किसी भी रूप में अच्छा नहीं है। डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित नशा रखना, सेवन करना, क्रय और विक्रय करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 का वर्णन किया और कहा कि इस पर गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त हरियाणा अभियान में सहयोग करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नैतिक मूल्यों, देश प्रेम, मानवसेवा, पर्यावरण संरक्षण और नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा होता अच्छा सबसे पहले माँ कहती खा ले मेरे बच्चा। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद और महात्मा गाँधी के जीवन के बारे परिचित कराते हुए कहा कि इन्होने देश के लिए बलिदान दिया है और आज हम स्वतंत्र हैं। यदि ये बलिदान ने देते तो सोचो क्या होता। क्या आज हम स्वतंत्र होते। उन्होंने भारत के बारे में क्या सोचा होता। नशा मुक्त हो भारत मेरा ऐसी सोच बनानी ह।।। नामक कविता सुनकर बच्चों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के अनेक प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी।
No comments:
Post a Comment