घुडचढ़ी के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष ,कई घायल

 मेरठ। थाना फलावदा क्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर में  विवाह समारोह में घुडचढ़ी के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा दोनो ओर से जमकर पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे।  18 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है। 

 रसूलपुर मुरादनगर निवासी सतीश के बेटे सचिन की बारात मुजफ्फरनगर के भूमाखेड़ी जानी थी। सुबह 11 बजे के आसपास घुडचढ़ी की रस्म हो रही थी। इस दौरान डीजे बज रहा था । तभी पडोसी सलमान, इसरार व साजिद ने आकर  डीजे बजाने का विरोध किया। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बढ़ी दोनो पक्षों के लोग एकत्र हो गये । आरोपी पडोसी ने सचिन के घर पर पथराव कर दिया। अचानक पथराव होते ही चीखपुकार मचने लगी। पथराव में सचिन का भाई बंटी, चचेरा भाई संजीत, चाची कमलेश, अरूण कई घायल हो गये। वही पथराव की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों मोहसिन व मोहर्रम को  हिरासत में लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मंगू सिंह ओर से 18 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। तनाव को देखते पुलिस बल तेैनात कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts