नूरनगर में दो पक्षों के बीच मारपीट ,कमेंट को लेकर हुआ विवाद
मेरठ । थाना लिसाड़ी गेट के नूर नगर के पास दो संम्प्रदाय के बीच स्थिति बिगड़ने से बची। कमेंट करने करने को दो पक्ष भिड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
ईश्वर और अख्तर दोनों लिसाड़ी गेट निवासी है। अख्तर फलविक्रेता है ठेला लगाता है। वहीं ईश्वर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि ईश्वर ने अख्तर पर कुछ कमेंट कर दिया था। तभी अख्तर का बेटा नदीम और नाजिम पिता पर कमेंटबाजी सुनकर वहां आ गए। दोनों ने मिलकर ईश्वर पर हमला कर दिया। बेटों ने ईश्वर के साथ मारपीट कर दी।मारपीट में ईश्वर के सिर में चोटें आईं वो वहीं गिर गया। इतने में मामले की जानकारी के ईश्वर के घरवालों को लग गई। तो गांव व समाज के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने अख्तर का फल का ठेला पलट दिया। मौके पर पुलिस को बुला लिया।पुलिस को आता देख अख्तर के दोनों बेटे फरार हो गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट और ब्रहमपुरी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया। संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर काफी फोर्स तैनात किया गया है। वहीं पुलसि ने अख्तर के घर दबिश दी अख्तर नहीं मिला। उसके बेटे भी फरार हो गए। तब पुलिस ने घर की महिलाओं को हिरासत में लेने का प्रयास किया।थोड़ी देर बाद खुद अख्तर आया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल ईश्वर को अस्पताल भेज दिया। मौके पर पुलिस तैनात है।
No comments:
Post a Comment