सरेराह  लड़की से छेडछाड़ करने वाला आरोपी चार दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे 

मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर जा रही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस आखिरकार चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल, पुत्र अरविंद ठाकुर है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मुकदमा कर लिया है।पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश की। इलाके के मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए। 4 दिनों की मॉनिटरिंग के बाद आरोपी की गिरफ्तारी तय हुई।

 बता दें चार दिन पूर्व सड़क से एक बुर्का पहनकर एक लड‍़की  गुजर रही थी। तभी एक युवक गली से निकल कर आता है। वह कुछ देर तक साथ -साथ चलता है। उसके बाद युवक ने  लड़की की कमर के पीछे से बेडटच किया। लड़की अचानक हुई घटना से अवाक रह जाती है। वह चिल्लाती है। छेड़छाड़ करने वाला युवक वहां से गली में घुस कर फरार हो जाता है। जिसका वीडियाे सोशल  मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल होने ही पुलिस एक्शन में आ गयी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी थी।  पुलिस जब आरोपी को पकड़कर लाई तो वो पुलिस के सामने रोता रहा। उसने कहा- गलती हो गई। माफ कर दिया जाए।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। विशाल पुत्र अरविंद ठाकुर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts