आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयज यूनियन के पदाधिकारी सांसद राजकुमार सांगवान से मिले

मेरठ।  शुक्रवार को  भारतीय जीवन बीमा निगम के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी संगठन आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयज यूनियन की ओर से सांसद बागपत  राजकुमार सांगवान, को ए आई आई ई ऐ के उपाध्यक्ष साथी संजीव कुमार शर्मा  के द्वारा मेरठ में एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

 ज्ञापन के द्वारा भारत सरकार से नई कर नीतियों में बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने, धारा 80 सी और 80 डी के तहत जीवन बीमा के प्रीमियम पर पुनः आईटी छूट और सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के विलय के लिए मांग की गई। माननीय सांसद सांगवान जी ने हमारी मांगों को उचित मंच पर रखने का हमें आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज यूनियन के साथी अध्यक्ष आशीष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष साथी पल्लव प्रकाश गुप्ता, महासचिव अनुराग शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मोहन, सुरेंद्र कुमार, संजय वर्मा, संदीप शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts