अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ   ब्लॉक माछरा  में संगोष्ठी का आयोजन 

मेरठ। बैठक में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ के मुख्य संयोजक एडवोकेट नरेश गुर्जर ने माछरा ब्लॉक जनपद मेरठ के सभी गुर्जर बाहुल्य गावों के वर्तमान/ निर्वातमान ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, बी डी सी सदस्यों से "राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ" तथा "जाग गुर्जर जाग स्वाभिमान जनयात्रा" में सहयोग समर्थन देने की अपील की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधान बलजोरा सिंह  ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुर्जर समाज आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा संघर्ष किया है अब वह राजनीतिक सामाजिक शैक्षिक कई स्तरों पर पीछे हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा  माछरा ब्लाक के गुर्जर बाहुल्य गांव के प्रधानों पूर्व प्रधानों बीडीसी सदस्यों सहित ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि  जनपद मेरठ में  प्रत्येक ब्लॉक में 21 सदस्य समिति बन चूकी है । और एक सप्ताह के अंदर ग्राम संयोजक घोषित होंगे, और "जग गुर्जर जग स्वाभिमान जनयात्रा का रूट मैप तैयार करने हेतु कमेटी गठित हो चुकी है। यह कमेटी  एक सप्ताह के अंदर जनयात्रा का रूट मैप एवं जनयात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा करेगी ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पप्पू ठेकेदार, पूर्व इंस्पेक्टर चेतन सिंह, शरणवीर सिंह, नवीन सिंह, उदयवीर सिंह, श्रीपाल नागर, बलराज सिंह, डॉक्टर मनोज अधाना, राजेंद्र खटाना, संदीप कुमार, संजय सुरेश खटाना, गुड्डू नागर, राज सिंह बलबीर सिंह नागर विजयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts