आया था ढोल बजाने ,बना ली महिला की आपत्तिजनक वीडियो 

ब्लेकमेल कर किया महिला से रेप 

उज्जैन,एजेंसी।  उज्जैन में एक ढोल बजाने वाले शख्स ने ही महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है।शख्स ने पहले महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पहले तो महिला शख्स की धमकी से डरती रही लेकिन जब आरोपी क्रूरता पर उतर आया तो महिला ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि शख्स ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिए हैं जिसकी वजह से वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।

 21 साल की एक महिला विवाह समारोह में नाच रही थी। उसी वक्त ढोल बजाने आए बदनावर निवासी बबलू  ने महिला का वीडियो बना लिया जिसमें वह आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रही थी। वीडियो को बनाने के बाद बबलू ने महिला को धमकाना शुरू किया कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने बबलू की बात तो मानी लेकिन उसने महिला के साथ बलात्कार ही कर दिया। महिला के साथ घिनौनी हरकत करने के बावजूद भी बबलू मानने को तैयार नहीं था। वह फिर भी महिला को आए दिन डराता धमकता रहता था। पुलिस ने इस मामले के आरोपी बबलू पिता शंभू लाल को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों की सहायता ली थी। जिसके कारण ही वह बबलू को गिरफ्तार कर पाए। अभी पुलिस बबलू से कोई पूछताछ नहीं कर रही है लेकिन आने वाले दिनों में वह बबलू को न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड मांगेगी और उससे कड़ी पूछताछ करेगी।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय माथुर ने बताया कियही कारण था कि महिला ने उसकी ज्यादती से तंग आकर थाने पहुंचकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts