जम्मू की महिला ने खुद को कुंवारी बता कर मेरठ के युवक से की शादी कर की ठगी 

 मेरठ। जम्मू की रहने वाली एक बच्ची की मां ने मेरठ के युवक को मोहब्बत के जाल में फंसाकर ठग लिया। यूट्यूबर ने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से यूट्यूबर को प्यार में फंसाया। फिर उसने खुद को कुंवारी बताकर युवक से शादी कर ली। शादी के 3 दिन बाद जम्मू से महिला का पति अपनी पत्नी को लेने आया, तब पता चला कि उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं और उसका एक बच्चा भी है।

 बता दें कि मंगलवार को रोहटा निवासी विवेक ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका नाम की महिला से हुई है। जो जम्मू की रहने वाली है। प्रियंका ने उससे बातचीत शुरू कर दी दोनों में मोहब्बत हो गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। प्रियंका ने बताया कि उसके घर में कोई नहीं है। वो अकेली है । उसके घरवालों की जम्मू में आतंकवादी हमले में मौत हो गई। उसकी बातों पर भरोसा करके विवेक का परिवार शादी के लिए राजी हो गया। प्रियंका, विवेक की मंदिर में शादी करा दी। लेकिन शादी के 3 दिन बाद जम्मू से कुछ लोग मेरठ आए। आरोप लगाया गया कि विवेक ने मेरी पत्नी का अपहरण कर लिया। जब विवेक ने कहा कि ये मेरी पत्नी प्रियंका है, तब सारे रिश्तेदार सामने आए कि प्रियंका पहले से शादीशुदा है। एक बच्चा भी है। उसका पूर्व पति अपनी पत्नी को वापस लेने आया है।

वहीं विवेक ने पुलिस को बताया कि प्रियंका का पूर्व पति उनके साथ मिलकर उन्हें जेल ले गया। जिसके कारण हमारी ग़लती में बहुत बदनामी हुई। पीड़िता ने आगे बताया कि उस दिन के बाद लगातार जम्मू पुलिस की तरफ से फोन पर धमकाया जा रहा है कि तूने किसी दूसरी की पत्नी का अपहरण कर उससे शादी की है। तेरे जेल भेज दिया। पीड़ित विवेक ने पुलिस से मदद मांगी है कि धोखा तो उसके साथ हुआ है। उसे झूठ बोलकर शादी की गई, शादी के बाद पत्नी छोड़कर चली गई जो पहले से शादीशुदा थी। इतना ही नहीं हमारे घर से पैसा भी ले गई। अब मुझे ही फाइनल मिल रही है।

विवेक ने पुलिस को बताया, प्रियंका का पूर्व पति उसे अपने साथ लेकर जम्मू चला गया। जिसके बाद हमारी मोहल्ले में बहुत बदनामी हुई। पीड़ित ने आगे बताया कि उस दिन के बाद लगातार जम्मू पुलिस की तरफ से फोन पर धमकाया जा रहा है कि तूने किसी दूसरे की पत्नी का अपहरण कर उससे शादी की है। तुझे जेल भेज देंगे।

पीड़ित विवेक ने पुलिस से मदद मांगी है कि धोखा तो उसके साथ हुआ है। उसे झूठ बोलकर शादी की गई। शादी की बाद पत्नी छोड़कर चली गई जो पहले से शादीशुदा थी। इतना ही नहीं हमारे घर से पैसा भी ले गई। अब मुझे ही धमकी मिल रही है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि जांच की जा रही है युवक की पत्नी और उसके परिवार से सम्पर्क किया जा रहा है। जहा तक युवक को धमकी का सवाल है जल्द ही जांच में साफ हो जाएगा पुलिस युवक से भी पूरी घटना की जानकारी लेने में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts