वलीमा में चल रही पार्टी में जमकर बवाल , युवकों ने की जमकर तोड़फोड़ 

 खलल ड़ालने वाले तीन युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के माधवपुरम खत्ता रोड़ स्थित जीबीआई मंडप में देर रात को चल रहे वलीमे की पार्टी में जमकर बवाल हाे गयेा। वलीमें में आये युवकों ने जमकर मारपीट करते हुए मंडल के शीशे तोड़ने के साथ वहां खाना खा रहे महिलाओ ंव बच्चों को भी नही बक्शा उसके साथ भी मारपीट की गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 

घटना बीती देर रात की है। खत्ता रोड पर जीबीआई मंडप है। मंडप का मालिक शाहनवाज है। मंडप में बुधवार रात समीर पुत्र रफीक निवासी रशीद नगर चूना भट्टी की शादी का वलीमा था। मंगलवार को ही समीर की शादी सरधना में हुई थी। बुधवार को शादी की दावत थी।मंडप में वलीमा चल रहा था। तभी मंडप के बाहर किसी ने दूल्हे पर कमेंट कर दिया। बताया जा रहा है इसी बीच किसी युवती के साथ भी छेड़खानी कर दी गई। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, पथराव होने लगा।दूल्हा पक्ष और कमेंटबाजी करने वाला पक्ष दोनों अलग संप्रदाय से होने के कारण झगड़ा बढ़ने लगा। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के अलावा पत्थर फेंके गए। पत्थरों के कारण मेहमानों की गाड़ियों के कांच भी तोड़ दिए गए। लड़कों ने विवाह मंडप में घुसकर मंडप के कांच तोड़ दिए।

कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मंडप के बाहर एक दालवाले की दुकान है। दिन में ये दालवाला दुकान चलाता है। रात होते ही यहां सिगरेट, कोल्डड्रिंक का खोखा चलाता है। सालों से ये खोखा मंडप से सटकर चल रहा है। बुधवार को जब दूल्हा समीर अपने दोस्तों के साथ खोखे पर खड़ा था। तभी कुछ बाहरी युवक जो इलाके के रहने वाले हैं वो भी खोखे पर आकर सिगरेट पीने लगे। सिगरेट पीते युवकों ने दूल्हे पर कमेंटबाजी कर दी।

दूल्हे के साथ के लड़कों ने इन युवकों को रोका तो वो नहीं माने। इसी बीच किसी से छेड़खानी कर दी। तभी दूल्हा पक्ष भी भड़क गया। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। पथराव होता देख वलीमे में आई महिलाओं, मेहमानों में भगदड़ मच गई। महिलाओं ने कालोनी में भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मौके पर पहुंचे सीओ ब्रहमपुरी प्रमोद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में कुछ कहासुनी हुई है। मंडप में दावत-ए-वलीमा चल रहा था। कुछ युवक शराब पीकर आए और झगड़ा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची, मामला शांत कराया। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts