पेरिस ओलंपिक 2024

26 जुलाई से ओलंपिक खेलों में मेरठ की  तीन बेटियां पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी

पारूल, अन्नू और प्रियंका  के नाम क्वालिफाई करने वाली जारी सूची में 

मेरठ। आगामी  26 जुलाई से पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में  मेरठ की तीन बेटियां पारुल, अन्नू और प्रियंका पदक जीतने के इरादे से उत्तरेंगी।एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।जिसमें तीनों के नाम को शामिल किया गया है। मेरठ के यह गौरव की बात है। 

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने बताया कि मेरठ से 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ में इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने क्वालिफाई किया है। माधवपुरम निवासी प्रियंका 20 किमी पैदल चाल में और सरधना के बहादरपुर गांव की अन्नू रानी भाला फेंक इवेंट में प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने बताया अन्नू रानी अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए बवालिफाई कर पाई हैं। एथलेटिक्स इवेंट के लिए क्वालिफाई विंडो 30 जून को समाप्त हो गई थी। इस समय तक उनकी विश्व रैंकिंग 21वीं थी और 32वीं रैंक तक के खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाई करना था। अन्नू ने 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में अपने प्रदर्शन के आधार पर पहले ही क्वालिफाई कर लिया था। अब 5000 मीटर दौड़ में उनका चयन विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया है। 30 जून तक वह 34वें स्थान पर हैं और इसकी कटऑफ42 थी। इसके बाद अब पारुल पेरिस ओलंपिक में दो इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। पारुल ने 2023 एशियन गेम्स 5000 मी. में स्वर्ण पदक, 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीता।

प्रियंका गोस्वामी  20 किमी पैदल चाल में पहले ही बसालिफाई कर चुकी थी। इसके अलावा जानकारों की मानें तो वह मैराथन रेस याँक मिक्स्ड रिले इवेंट में भी भाग लेंगी। इन खिलाड़ियों के चयन पर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने भी खुशी जताई है। प्रियंका ने 2022 चर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर पैदल चलना में रजत पदक, 2023 में बैंकॉक में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। टोक्योओलंपिक में प्रतिभाग किया।

टोक्यो ओलंपिक पांच खिलाडियों ने लिया था हिस्सा

टोक्यो ओलंपिक में मेरठ के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। डिस्कस थ्रो में सीमा अंतिल, भाला फेंक में अन्नू रानी, 20 किलोमीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी, शूटिंग में सौरभ चौधरी और हॉकी में बंदना कटारिया ने हिस्सा लिया था। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts