DAV पब्लिक स्कूल में बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मेरठ। शुक्रवार को डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से दृढ़ता प्राप्त करने का प्राचीन तरीका है। योग भारतवर्ष की धरोहर है।

 इसी परिप्रेक्ष्य में डीएवी सेटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। योग की क्रियाओं को योगाचार्य श्री अमित सिंह जी द्वारा पूर्ण कराया गया। 

विद्यार्थियों ने विभिन्न आसनों तथा व्यायाम के विभिन्न क्रियाओं को करते हुए शारीरिक व मानसिक स्वस्थता के विषय में ज्ञान अर्जित किया। स्वस्थता जीवन का मूल आधार है, उसके लिए योग दिनचर्या का हिस्सा बने, यह अति आवश्यक है। विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन में रहते हुए 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को पूर्णता प्रदान की।

डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी स्कूल यूपी  जोन ए) ने अपने संदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा कहा कि योग जीवन मूल्यों का वास्तविक मार्गदर्शन कराता है तथा व्यक्ति को स्वयं से जोड़ने में अहम भूमिका का निर्वाह करता है। योग व्यक्ति को न केवल पहचान  प्रदान कर सकता है बल्कि उसकी नकारात्मकता को पूर्णतः नष्ट करने में भी सहायक होता है। अतः हमें योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानाचार्या  अपर्णा जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योगाचार्य श्री अमित सिंह जी को शॉल तथा नई पौध देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts