बेटी को छेडछाड़ से बचाने में  घायल पिता की अस्पताल में मौत 

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शव को रख लगाया जाम 

मेरठ। थाना लोहिया नगर  क्षेत्र के ततीना गांव में  बेटी से छेड़छाड से बचाने के लिए घायल पिता की चार दिन बाद अस्पताल  में  मौत हो गयी।  मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया इस दौरान परिवार के लोग अस्पताल पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव को उठाने से इनकार कर दिया।

 बता दे लोहियानगर थाना क्षेत्र में 16 जून को युवती के साथ गांव के दबंगों ने छेड़छाड़ की थी। मामले की जानकारी मिलने युवती का पिता और परिवार के लोग दबंगों का विरोध करने पहुंचे। इस पर दबंगों ने युवती के पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल पिता को लोहियानगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम को युवती के पिता की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts