कार की बाइक में टक्कर से स्क्रैप कारोबारी की  गोली मार कर हत्या 

पुरानी रंजिश के चलते आराेपियों ने दिया घटना को अंजाम 

मेरठ। थाना लोहिया नगर अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। बीती रात कार की बाइक से टक्कर होने जाने पर दाे पक्ष आपस में भिड़ गये एक पक्ष के लोगों ने एक स्क्रैप कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। एक गोली अनीस की आंख और दूसरी गोली उसके सीने में लगी। मौके पर ही उसने दम तोड‍़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

जाकिर कॉलोनी गली नंबर-3 में इमरान और अनीस दोनों का परिवार रहता है। इमरान स्क्रैप कारोबारी है। अनीस कपड़े की फेरी लगाता है। दोनों में वर्चस्व की जंग लंबे समय से चल रही है। शनिवार रात अनीस अपने चचेरे भाई फुरकान के साथ कार से घर आ रहा था। जब दोनों लोग अपने घर के पास पहुंचे तभी रास्ते से पड़ोसी इमरान बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में इमरान की बाइक अनीस की कार से टकरा गई और झगड़ा शुरू हो गया।बाइक टकराने के बाद इमरान ने अनीस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा और अनीस भी कार से उतरकर नीचे आ गया। दोनों में झगड़ा होने लगा। झगड़े के बाद इमरान अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद ही इमरान घर से तमंचा लेकर बाहर सड़क पर भागता हुआ आया। इमरान के साथ उसका सगा भाई फरमान, शाद और चचेरे भाई इरशाद, फुरकान, आमिर, रिजवान, इरफान कुल 8 लोग मिलाकर बाहर हथियार लेकर भागते हुए आए। इन लोगों ने बाहर आकर अनीस पर फायर झोंक दिए। बताया जा रहा है कि इमरान उसके भाइयों ने मिलकर 10 से 12 राउंड फायर किए।फायरिंग में एक गोली अनीस की आंख और दूसरी गोली उसके सीने में लगी। गोली लगते ही अनीस गिर पड़ा। वहीं, फुरकान डरकर मौके से भाग गया। गोली मारने के बाद आरोपी इमरान और उसके सभी भाई भाग गए। घायल अनीस के परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे, उसे पहले शुभकामना अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने अनीस को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले अनीस को मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोली चलने की सूचना पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के घर दबिश देने गई, लेकिन आरोपी तब तक घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

मृतक अनीस के 4 बच्चे हैं। पत्नी संजीदा और दो बेटे साहिल, आर्यन व दो बेटियां सायना, लाइबा के सिर से पिता का साया उठ गया।मृतक अनीस के रिश्तेदार सद्दाम ने बताया- इमरान ने अपने भाइयों के साथ अनीस की हत्या की है। उसने मेरे चाचा फुरकान को भी बट से मारकर घायल कर दिया। जिस तरह उन्होंने घटना को अंजाम दिया, ये सब प्री-प्लांड लग रहा था। परिवार की तरफ से लोहिया नगर थाने में तहरीर दी गई है। आरोपियों के घर पर प्रशासन बुलडोजर चलाए। सीओ कोतवाली ने बताया कि दो पड़ोसियों में गाड़ी में टक्कर से विवाद हुआ। आरोपी इमरान और अन्य पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts