किसान गोष्ठी में बीमारियों से बचाव के बारे में दी जानकारी 

- धान की फसल में आने वाली बीमारियों के बारे में किया जागरूक 

बुलंदशहर  : अलीगढ़ रोड़ पर गांव बुढ़ासी में स्थित जेएनएस फर्टिलाइजर खाद बीज भंडार पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में किसानों को धान मक्का सहित अन्य फसलों में आने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान किसानों को बीमारी से बचाव के बारे में भी बताया है। 

छतारी के अलीगढ़ रोड़ गांव बुढ़ासी में जेएनएस फर्टिलाइजर खाद बीज भंडार स्थित रविवार को क्रॉप लाइफ साइंस (सीएलएसएल) के तत्वाधान में तत्वाधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित किसान गोष्ठी में गांव त्यौर बुजुर्ग, रूस्तमगढ़ी, बहलोलपुर, बुढ़ासी, तेजपुर, कस्बा डड्डू, पीतमपुर, खुटेना, रोहिरा, अतनगला सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों से हिस्सा लिया है। आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर आशुतोष विश्वकर्मा  ने किसानों को धान, मक्का, बाजार सहित अन्य फसलों में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। वहीं किसानों को बीमारियों से बचाव के लिए फसल में की जाने वाली कीटनाशक दावों सहित अन्य बचाव के बारे में बताया है। किसान गोष्ठी में आए सभी किसानों से फसलों में होने वाली बीमारी के बारे में जानकारी लेते हुए बचाव पर उपचार के बारे में जानकारी दी। किसान गोष्ठी के दौरान फसलों की बीमारी के उपचार के बारे में सही जानकारी देने वाले पांच किसानों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंपनी के आराध्य सिंह, पुनीत कुमार, चंद्रप्रकाश, सुनील पूरी, जेके खान, मिसकिन खान, गजराज वर्मा, पप्पू सिंह, पद्म सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, भुकेश चौहान, अत्ते खां, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts