खेलते समय बच्चे की अपहरण के बाद  हत्या ,गन्ने के खेत में मिला शव 

50 लाख की फिरौती मांगी, खेलते समय घर के पास से उठाया, परिजनों में मचा कोहराम 

 पडोसी महिलाओं ने पूछताछ में हत्या की बात कबूली 

 मेरठ।  थाना इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव के खेल रहे बच्चे का अपहरण करने के बाद  उसकी हत्या कुछ ही घंटों के बाद  कर दी गयी। कुछ घंटे बाद बच्चे के घर के दरवाजे पर एक चिट्‌ठी मिली। जिसमें 50 लाख रुपए फिरौती मांगी । दोपहर के समय उसका शव गन्ने के खेत में प‍ड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सिंह सहवाण, एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह और सीओ नवीना शुक्ला के साथ कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण ने कहा- बच्चा सुबह घर के पास खेल रहा था। तभी गायब हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 धनपुर निवासी बच्चा पुलिस गांव में खेल रहा था। तभी उसका अपहरण कर लिया गया। कुछ ही घंटों के बाद घर के बाहर एक चिटठी मिली।जिसमें बदमाशों ने पचास लाख की फिरौती मांगी गयी। यह देख परिजनों के होश उड़ गये। दोपहर के समय पुनित का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। राहगीरों के माध्यम से परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वहां कोहराम मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी थाना पुलिस व अधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को मिली चिटठी के बारे में पूछताछ की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।  पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो परिवार ने पड़ोस की महिलाओं पर आरोप लगाया। पुलिस ने पड़ोस की महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की। तब पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि बच्चे की सुबह अपहरण कर हत्या कर दी गई है। किसी जानकार द्वारा यह हत्या करवाई गई है।


 






No comments:

Post a Comment

Popular Posts