दोआबा, माझा के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा
CM भगवंत मान ने जालंधर में डेरा डाला
चंडीगढ़ ,एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की जनता से किया एक और वादा पूरा करते हुए अपना निवास स्थान बदल लिया और जालंधर में डेरा डाल दिया है।पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता के कल्याण के लिए सरकार अब गांवों और कस्बों से चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 'सरकार तुहाडे दुआर' के बैनर तले अपनी प्रमुख योजना पहले ही शुरू कर दी है, इससे जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में विशेष रूप से माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों को उनके रोजमर्रा के काम करवाने के लिए सुविधा प्रदान की जाएं।मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अपनी तरह की इस अनूठी पहल का मकसद लोगों से सीधे जुड़ना है। वे लोगों की सुविधा के लिए सप्ताह के कुछ दिन यहां मौजूद रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री उनके लिए जालंधर में मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले लोगों से यह वादा किया था। उनके लिए बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपना वादा पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य राज्य की प्रगति और यहां के लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वो दिन अब चले गए, जब सरकार चंडीगढ़ के दफ्तरों से चलती थी।
No comments:
Post a Comment