रोहटा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी की करंट लगने से मौत 

मेरठ। थाना रोहटा के रोहटा चौकी पर तैनात  फिरोदाबाद के एक पुलिस कर्मी की करंट लगने से मौत हो गयी। आनन फानन में उसे सुभारती अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 



अरविंद मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी था। यहां रोहटा चौकी पर तैनात था। सिपाही कमरा लेकर अकेला रहता था। बताया जा रहा है रविवार को   कमरे में अचानक करंट लगने से सिपाही की हालत बिगड़ी। इसके बाद उसे सुभारती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वही परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस कर्मी की मौत पर रोहटा थाने में शोक छा गया। वही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। सिपाही की मौत के बाद वहां कौहराम मच गया। फिरोजाबाद से परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गये है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts