छत पर टाॅवर लगाने को लेकर कॉलोनी वासियों ने काटा हंगामा 

 डीएम से शिकायत करते कार्य रूकवाने की मांग की 

मेरठ। निजी स्कूल की बिल्डिंग पर मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग के लिए लिए प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र भी दिया। उनका कहना है कि टॉवर लगाने से रोकने पर स्कूल संचालक जान से मारने की धमकी देता है। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्य रुकवाने का आश्वासन दिया है।

 दिल्ली रोड़ स्थित मोहकमपुर में एवीआर एकेडमी हैं। जहां 100 अधिक बच्चे पढ़ते हैं। आरोप है कि स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य छत पर मोबाइल टॉवर लगवा रहे हैं। कॉलोनी के लोगों को कहना है कि टॉवर अवैध रूप से लगाया जा रहा है। स्कूल संचालक के पास टॉवर लगाने की कोई अनुमति नहीं है। जबकि स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में आबादी वाला क्षेत्र है।कॉलोनी के लोगों ने टॉवर का विरोध करते हुए स्कूल संचालक से बात करने का प्रयास किया। लेकिन उसने अभद्रता करते हुए लोगों को भगा दिया। जिस वजह कॉलोनी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दीपक मीणा से शिकायत की, उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई के साथ टॉवर निर्माण कार्य रुकवाने का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts